उत्तर प्रदेश, नोएडा: निक्की के बच्चे की कस्टडी के लिए कोर्ट का रूख करेंगे विपिन के परिजन, एकत्र किए साक्ष्य

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में हुए चर्चित निक्की मर्डर केस में निक्की के बेटे की कस्टडी के लिए विपिन के परिजन जल्द ही कोर्ट का रूख करेंगे। सोमवार को विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र के घर के बाहर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा को तेरहवीं का नाम दिया गया। इसमें निक्की के परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हुए। गांव के लोग भी यहां पहुंचे। बेटे की कस्टडी के साथ ही विपिन के परिजन विपिन के मौके पर नहीं होने और रोहित के सिरसा टोल पर होने के साक्ष्य एकत्र किए है।

इस केस में विपिन पक्ष के अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि अभी हम साक्ष्य एकत्र कर रहे है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद उनका मिलान कराया जाएगा। इसके बाद जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की जाएगी। दावा किया गया है कि घटना के समय रोहित सिरसा टोल पर था इस वजह से सबसे पहले उसकी जमानत अर्जी दाखिल होगी।

अभियोजन करेगा जमानत का विरोध
इस मामले में पुलिस भी मजबूत साक्ष्य एकत्र कर रही है। फोरेंसिक लैब में भेजे गए सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। लैब रिपोर्ट इस केस में अहम कड़ी साबित होगी। पुलिस भी लोगों के बयान दर्ज कर व सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मजबूती से अपना पक्ष कोर्ट में रखेगी।

क्या है निक्की मर्डर केस?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को आग से जलकर निक्की की मौत हो गई। निक्की की हत्या का आरोप उसके पति विपिन भाटी पर लगा। मामले में निक्की के परिजन ने ससुराल पक्ष के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर व सास पर 35 लाख का दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img