CrimeStoryउत्तर प्रदेशभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध...

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रितिका और अंकुर ने सात माह पहले प्रेम विवाह किया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को रितिका का किसी बात को लेकर अंकुर से विवाद हो गया, इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए। सुबह जब रितिका बाहर नहीं आई, तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे और देखा की उसका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी नेत्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आए दिन अंकुर समेत ससुराल पक्ष के लोग रितिका को प्रताड़ित करते थे। सोमवार की रात को भी रितिका ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी बेटी की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या बोली पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players