Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के संक्रमण से मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के संक्रमण से मौत
नई दिल्ली: -राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण से 13 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 18 जून : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की वजह से एक और मरीज (65 वर्ष) की मौत हो गई है। हालांकि बुजुर्ग कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों की भी चपेट में थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग मुंह के कैंसर और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 620 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। दिल्ली में एक जनवरी से अब तक 1960 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 13 मरीजों की मौत हो गई है। देश में दिल्ली कोरोना के कुल मामलों में दूसरे नंबर पर है।

बीते 15 जून को एक ही दिन में तीन मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आई थी जिनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल थे। 57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी। हालांकि, कोरोना के सक्रिय मरीजों में तीन दिन से गिरावट देखी गई है।

बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं व छोटे बच्चे जोखिम में ?
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। यह हल्के लक्षणों से शुरू होकर सांस की गंभीर दिक्कत तक जा सकता है। कोरोना के सामान्य लक्षणों में बुखार या कंपकंपी होना, सूखी खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द, थकान और कमजोरी के अलावा सूंघने या स्वाद की क्षमता में कमी शामिल है।

कोरोना से ना घबराएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने या चिंता करने की जरुरत नहीं है। अगर सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से परामर्श करें। हालांकि ज्यादातर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं, इसलिए संक्रमण की स्थिति में परेशान होने या अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें