ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मानसून की पहली बारिश से शहर हुआ जलमग्न, लोगों ने जताई नाराजगी

रात मानसून की पहली बारिश हुई और सोमवार की सुबह भी तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में...

Hapur News : देर रात मानसून की पहली बारिश हुई और सोमवार की सुबह भी तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर का मुख्य व्यावसायिक मार्ग गढ़ रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी अस्पताल परिसर में पानी भर गया। मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल के रास्ते पर घुटनों तक पानी

अस्पताल के रास्ते पर पानी भर गया। जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका हर साल सीवर और नालों की सफाई पर खर्च दिखाती है। लेकिन पहली ही बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

मोदीनगर रोड की चंद्रलोक कॉलोनी में जलभराव

वही मोदीनगर रोड की चंद्रलोक कॉलोनी में भी जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जल भराव के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा सुबह के समय व्यावसायिक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हुई।

 

नगर पालिका की लापरवाही आई सामने

नगर पालिका की लापरवाही इस बारिश में साफ देखने को मिली। नगर पालिका के दावों के बावजूद शहर की नालियों और सीवर की सफाई नहीं हो पाई। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ा।

लोगों ने जताई नाराजगी

जलभराव के चलते लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को शहर की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। ताकि शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत

हापुड़ में मानसून की पहली बारिश ने शहर की सूरत दिखा दी। नगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। नगर पालिका को शहर की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। ताकि शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players