Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का होगा समाधान 

- सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने मिलाया हाथ
- सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क): देश के कठिन इलाकों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ हाथ मिलाया है। इस संबंध में महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह एवं आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एस गणेश ने शुक्रवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत दोनों संगठन दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए अनुसंधान करेंगे और नई तकनीक भी विकसित करेंगे। इसके अलावा आईआईटी कानपुर सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में स्थापित सशस्त्र बल कम्प्यूटेशनल मेडिसिन के लिए एआई डायग्नोस्टिक मॉडल विकसित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा, जो भारत में मेडिकल कॉलेजों में अपनी तरह का पहला प्रयास है। इस एमओयू के दायरे में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियां और प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास की भी योजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने बताया कि एएफएमएस सैनिकों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित है और आईआईटी जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ सहयोग इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रोफेसर एस गणेश ने स्वास्थ्य देखभाल में कम्प्यूटेशनल मेडिसिन और एआई जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों के अंतर-पेशेवर सहयोग और उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *