NationalStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : मेरठ रेंज में ईद-उल-अजहा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए, ये बनाया गया प्लान, सोशल मीडिया पर भी नजर

मेरठ रेंज में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए...

Meerut/Hapur News : मेरठ रेंज में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परिक्षेत्र के चार जनपदों में कुल 487 ईदगाहों और 981 मस्जिदों में नमाज की व्यवस्था की गई है। मेरठ में 164, बुलंदशहर में 171, बागपत में 68 और हापुड़ में 84 ईदगाहें हैं।

संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई

वही मेरठ में 515, बुलंदशहर में 213, बागपत में 205 और हापुड़ में 48 मस्जिदें हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ और 3,800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 2 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। परिक्षेत्र में 84 संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है। इनमें मेरठ में 21, बुलंदशहर में 43, बागपत में 5 और हापुड़ में 15 स्थान शामिल हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईदगाहों का भौतिक निरीक्षण, पीस कमेटी की बैठकें और बकरा मंडी में विशेष सुरक्षा प्रबंध करने को कहा है।

सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पिकेट तैनात किए गए हैं। नियमित गश्त और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players