राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में लापरवाही पर एसपी ने की कड़ी कार्रवाई

Hapur News : कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी और विवेचक दरोगा सतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

क्या था मामला?

दरअसल, मामला 26 जुलाई का है जब गांव इकलैड़ी में दोपहर करीब सवा दो बजे बेगराज पर उनके पड़ोसियों ने हमला किया था। तोताराम, विषय उर्फ गुल्ला, रवि, अभिषेक, आकाश और प्रेमपाल ने जान से मारने की नियत से ब्लेड से हमला कर दिया था। घायल बेगराज को नगर के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के संबंध में घायल के भाई कृष्ण ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लापरवाही पर कार्रवाई

एसपी ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, थाना प्रभारी और विवेचक ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया था। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद लापरवाही सामने आई। इसके बाद एसपी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

नया थाना प्रभारी नियुक्त

एसपी ने विनोद पांडेय को कपूरपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players