Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फरीदाबाद के एनआईटी-5 के ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का गंदा खेल, पुलिस कार्रवाई से बेखबर

Faridabad Crime: फरीदाबाद के एनआईटी-5 के ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का गंदा खेल, पुलिस कार्रवाई से बेखबर

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के एनआईटी-5 क्षेत्र में स्थित सी रोड पर एक यूनिसेक्स स्पा पार्लर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार और जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। यह स्पा पार्लर, जो बाहर से एक सामान्य ब्यूटी पार्लर और मसाज सेंटर के रूप में दिखता है, भीतर से एक संगठित सेक्स रैकेट का अड्डा बन चुका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस स्पा में काम करने वाली युवतियां विभिन्न प्रकार के नशे की गिरफ्त में हैं और उन्हें धीरे-धीरे इस गंदे धंधे में धकेला जाता है। महिलाओं की मजबूरी और नशे की लत का फायदा उठाकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही है। शुरुआत में नौकरी के बहाने लाई गई महिलाएं, कुछ ही समय बाद मानसिक और शारीरिक शोषण की शिकार बन जाती हैं।

यह पूरा गैरकानूनी कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्पा में हर दिन नए-नए संदिग्ध लोगों की आवाजाही होती है जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो गया है और आस-पास के परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि एनआईटी-5 थाना क्षेत्र में ऐसे कई स्पा सेंटर हैं जो देह व्यापार में लिप्त हैं, परंतु पुलिस जानबूझकर आंखें मूंदे हुए है या फिर स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं की जाती।

स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के सभी स्पा सेंटर्स की जांच की जाए, नशा और जबरन जिस्मफरोशी के मामलों को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, पीड़ित महिलाओं को नशा मुक्ति व पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उन्हें इस गंदे चक्र से बाहर निकाला जा सके। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों पर कब तक संज्ञान लेता है और फरीदाबाद में फैलते इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें