राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, 8 किलो चांदी लूटने वाले दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आगरा निवासी दो कुख्यात लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये बदमाश एक दिन पहले आगरा के एक व्यापारी से 8 किलो से अधिक चांदी लूटने की घटना में शामिल थे।

मंगलवार को रिफाइनरी पुलिस लूटकांड में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीआईएसएफ कट के पास देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजित और प्रमोद नामक दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें दबोच लिया गया।

घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की है। इसके अलावा, लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, 2 तमंचे और 5 कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। लूटी गई बाकी चांदी उन्हीं फरार बदमाशों के पास बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players