सफदरजंग के लैप नेफ्रो सर्जन ने श्रीलंका में संपन्न की थ्री-डी लाइव सर्जरी

नई दिल्ली, 18 नवम्बर: सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के मुखिया डॉक्टर अनूप कुमार ने विदेशी धरती पर एक थ्री-डी लाइव सर्जरी को अंजाम दिया, जिसका लाभ श्रीलंका यूरोलॉजी एसोसिएशन के सदस्यों व अन्य लैप सर्जनों ने कोलंबो में उठाया।

दरअसल, श्रीलंका यूरोलॉजी एसोसिएशन ने अपने रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कोलंबो के असिरी सर्जिकल अस्पताल में यूरो लैप और रीकॉन कार्यशाला का आयोजन किया था जिसमें डॉ अनूप कुमार को 3-डी लाइव लैप नेफ्रो यूरिटेरेक्टोमी सर्जरी दिखाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटिंग फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया था। डॉ कुमार के मुताबिक इस कार्यशाला के दौरान अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक और पुनर्निर्माण सर्जरी के जरिये यूरोलॉजी के विभिन्न मामलों की बारीकियों को ‘लाइव’ प्रदर्शित किया गया। वहीं, समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए सर्जरी की लाइव स्ट्रीमिंग दोहरी स्क्रीन पर की गई।

नेफ्रो यूरिटेरेक्टोमी क्या है ?
नेफ्रो यूरिटेरेक्टोमी एक सर्जरी है जिसमें रोगी के वृक्क श्रोणि, गुर्दे , संपूर्ण मूत्रवाहिनी और मूत्राशय कफ को हटाया जाता है। वृक्क श्रोणि प्रत्येक गुर्दे के केंद्र में एक कीप के आकार की संरचना होती है। यह मूत्र (पेशाब) को इकट्ठा करता है और उसे व्यक्ति की मूत्रवाहिनी से नीचे भेजता है। वहीं, पुनर्निर्माण सर्जरी, मूत्र पथ और कुछ प्रजनन अंगों को ठीक करने और शारीरिक चोटों, जन्म दोषों या अन्य चिकित्सा स्थितियों के कारण की जाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img