उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुई मारपीट

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवती की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है।

सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आदर्श नगर में घर के बाहर बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में प्रथम पक्ष की हदिशा पुत्री बब्बू को दूसरे पक्ष के अनवर, जुल्फी, हैदर, अकरम और नदीम ने मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि अन्य की मामूली चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img