Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाले 18 वर्षीय प्रथम वर्ष के छात्र नितेश की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या उसी कॉलेज के एक अन्य छात्र ने की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नितेश को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उनका बेटा नितेश अग्रवाल कॉलेज में पढ़ाई करता था और उसी कॉलेज के एक छात्र ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

बल्लभगढ़ थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह ने जानकारी दी कि कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ था, जिसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img