Ramleela Patparganj: पूर्वी दिल्ली के पटपटगंज में रामलीला का रंगारंग मंचन, हिना सिद्दीकी ने निभाया ककई का रोल
रिपोर्ट: रवि डालमिया
पूर्वी दिल्ली के पटपटगंज इलाके के मेट्रो स्टेशन के पास कामधेनु राम लीला समिति के तत्वावधान में आज रामलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंनथारा और केकई के दशरथ संवाद का रंगारंग मंचन किया गया। खासतौर पर हिना सिद्दीकी ने ककई का रोल निभाया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
इस मंचन में दशरथ संवाद को भी दर्शकों के सामने पेश किया गया, जहां हजारों की भीड़ इस रामलीला का आनंद लेने के लिए पहुंची। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ रामलीला प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही।
हिना सिद्दीकी ने अपने भूमिका में सहजता और भावनाओं के साथ ककई का किरदार जीवंत कर दिया। हिना सिद्दीकी मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं और लगभग बीस सालों से रामलीला में भूमिका निभाती आ रही हैं। उनकी उपस्थिति और अभिनय को देखकर कई महिला दर्शक साल भर इस मंचन का इंतजार करते हैं।
डॉ. कुलदीप भंडारी, प्रधान कामधेनु राम लीला समिति, ने हिना सिद्दीकी और पूरे आयोजन की सराहना की और कहा कि यह परंपरा युवा पीढ़ी में संस्कृति और भक्ति भावना बनाए रखने का अहम माध्यम है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


