उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे ब्राजील के मेहमान, बुग्गी पर बैठकर घूमे और खाया साग रोटी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टूर एंड ट्रेवल्स की जानकारी लेने आए ब्राजील के चार विदेशी नागरिकों ने भारत की संस्कृति को करीब से जाना. बुग्गी पर बैठकर ग्रामीणों के साथ सफर किया और खाने में सरसो का साग मक्के की रोटी खाई. जेवर क्षेत्र के चरोली गांव का भ्रमण कर विदेशी नागरिकों ने ग्रामीण जीवन की झलक को नजदीक से देखा. गांव में पहुंचे विदेशी मेहमानों का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. राधा-कृष्ण के पटके पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित कराया गया. इस दौरान विदेशी मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ कदम मिलाते हुए नृत्य किया और भारत की सनातन संस्कृति की खुले दिल से सराहना की.

ब्राजील से आए नागरिकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं थी. आर्यानी, वनेसा विग्गर और डेनियल. ये सभी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होने वाली व्यावसायिक उड़ानों के सिलसिले में टूर एंड ट्रेवल्स के कुछ काम से भारत पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर स्थानीय लोगों से परिचय होने के बाद उन्होंने भारतीय ग्रामीण परिवेश को देखने की इच्छा जताई. इसके बाद उन्हें जेवर क्षेत्र के चरोली गांव लाया गया. गांव पहुंचे दल के पुरुष सदस्य डेनियल ने हुक्का पीने की पारंपरिक शैली का भी अनुभव किया. गांव में चल रहे नवरात्रि भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेकर सभी विदेशी मेहमानों ने धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को आत्मसात किया. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपने ट्रांसलेटर के माध्यम से कहा कि भारत की सनातन संस्कृति अत्यंत समृद्ध और आत्मिक शांति देने वाली है.

नरेन्द्र मोदी की सराहना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि वे एक सशक्त और दूरदर्शी नेता है जिन्होंने भारत की पहचान को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई दी है. विदेशी मेहमानों ने कहा यह भारत का स्नेह और सांस्कृतिक अपनापन ही है जो विदेशियों को यहां खींच लाता है.

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img