उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर बन रहे पंडाल में विराजमान होगी मां दुर्गा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर बन रहे पंडाल में विराजमान होगी मां दुर्गा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का बनाया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा विराजमान होंगी। दूसरी ओर, सेक्टर-62 में भी प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते हुए पंडाल बनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में इस बार पंडाल में पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक स्थलों की झलक दिखाई देगी। इसके निर्माण लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है। कालीबाड़ी मंदिर परिसर में 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन होगा। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के लोगों में उत्साह है। सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अनुपम बनर्जी ने बताया कि इस बार उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 फीट ऊंचे और 100 फीट चौड़े पंडाल को बनाने के काम पिछले 20 दिनों से जारी है। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्य भी दर्शाए जाएंगे। पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन रोशनी और साज सज्जा के सामानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा। अनुपम बनर्जी ने बताया कि 26 सितंबर को दुर्गा पूजा शुरू होगी। पहले दिन षष्ठी बोधन, आमंत्रण होगा। श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा। – 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगे। इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी और 1 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन विधिपूर्वक कन्या पूजन किया जाएगा। वहीं, दशहरा दो अक्तूबर को मनाया जाएगा, इसी के साथ मां दुर्गा का विर्सजन किया जाएगा। – बेस्ट पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव के दौरान दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने के लिए कालीबाड़ी मंदिर समिति की ओर से बेस्ट प्रतिमा और इंटीरियर अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके तहत विभिन्न जगह पर होने वाली दुर्गा पड़ाल पूजा में बेस्ट मां दूर्गा की प्रतिमा और बेस्ट इंटीरियर का अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा पंजीकरण कराने की व्यवस्था की गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players