Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 367 दर्ज, सांस लेने में दिक्कत

Hapur News : हापुड़ में दीपावली के बाद हापुड़ में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 367 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। सुबह के समय धुंध और धुएं की मोटी परत ने दृश्यता को प्रभावित किया, जिससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर है, जो श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की योजना

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पटाखों से निकला धुआं और धूलकण अभी भी वातावरण में मौजूद हैं। ठंडी हवा के कारण प्रदूषक तत्व निचले स्तर पर फंसे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। बोर्ड वायु शुद्धिकरण के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाने में जुटा है और एक्यूआई पर लगातार निगाह रखे हुए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें