उत्तर प्रदेश, नोएडा: पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे 150 चालकों का चालान

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के पेट्रोल पंपो पर बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे करीब 150 चालकों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा बीते 15 दिनों से चलाए जा रहे जांच अभियान में यह कार्रवाई की गई है। अभियान के शुरुआती दिनों में चालकों को जागरुक किया गया था। जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल लागू कर दिया गया है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के आदेश पर सड़क सुरक्षा के तहत यह अनिवार्यता की गई है। इसके तहत जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात पुलिस की टीम पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान चला रही है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें अभी तक लगभग 18 पेट्रोल पंप पर जांच की गई है। लोगों को जागरुक करने के साथ ही बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचने चालान किए जा रहे हैं। प्रत्येक चालक का एक हजार रुपये का चालान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट की अहमियत को समझे और इसे जरूर पहने। मृत्यु दर 37 फीसदी तक बढ़ सकती है आरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि हेलमेट न पहनना एक गंभीर लापरवाही है, जिसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा भी है, जिससे जान का जोखिम बढ़ जाता है और चोटें भी गंभीर होती हैं। हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोटें लगती हैं और मृत्यु का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। अध्ययनों के अनुसार, हेलमेट न पहनने से मृत्यु दर 37 फीसदी तक बढ़ सकती है, जबकि हेलमेट पहनने से मृत्यु का जोखिम 41 फीसदी तक कम हो जाता है। दुर्घटना में चेहरे की चोट, जैसे फ्रैक्चर और स्थायी विकृति का खतरा भी बढ़ जाता है। हेलमेट नहीं पहना था, गई जान- 02 अगस्त 2025-गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास सुबह एक यात्री द्वारा अचानक खोले गए कैब के दरवाजे से टकराने के बाद 26 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई थी। बुलंदशहर निवासी और नोएडा में रहने वाले विवेक कुमार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 17 फरवरी 2024-दिल्ली पर्यटन विहार के आशीष सिसौदिया और बरेली की धैर्य लक्ष्मी जोशी आइएनरजाइजर नामक बीपीओ कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करते थे। दोनों बाइक पर सवार होकर गौर सिटी जा रहे थे। दोनों जब पर्थला फ्लाईओवर के 500 मीटर आगे हिंडन के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन के चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img