Mukarba Chowk Accident: मुकरबा चौक पर बड़ा हादसा, कार फ्लाईओवर से गिरकर रेलवे ट्रैक पर पलटी

Mukarba Chowk Accident: मुकरबा चौक पर बड़ा हादसा, कार फ्लाईओवर से गिरकर रेलवे ट्रैक पर पलटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र में मुकरबा चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अचानक बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे में कार चालक और एक बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीमें पहुंचीं। कार और बाइक को रेलवे लाइन से हटाया गया, हालांकि हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक रेलवे लाइन बाधित रही। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक को फिर से चालू कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मारुति कार हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक पर पलटी हुई मिली। गाड़ी को तुरंत हटवाकर ट्रैक साफ कराया गया। चालक की पहचान गाजियाबाद के प्रताप विहार रेलवे कॉलोनी निवासी सचिन चौधरी के रूप में हुई है, जिन्हें कंधे और चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सचिन चौधरी पीरागढ़ी से गाजियाबाद जा रहे थे।

जैसे ही वह रेलवे ट्रैक के ऊपर बने फ्लाईओवर के पास पहुंचे, गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह रिंग रोड के किनारे फुटपाथ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे घास वाली ढलान पर गिर गई और फिर पलटते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। फिलहाल पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img