उत्तर प्रदेश, नोएडा: हादसे में घायल किशोर ने एक दिन बाद दम तोड़ा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-62 क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किशोर ने अगले दिन दम तोड़ दिया। हादसे में उसका दोस्त भी घायल हुआ था। परिजनों ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी है। पुलिस घटनास्थल चिह्नित कर जांच कर रही है। जिला हमीरपुर निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित करीब 20 दिन पहले नोएडा आया था। उसे उसका दोस्त बुलाकर लाया था। सुमित सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में दोस्त के साथ किराये के कमरे में रहता था। सुमित का दोस्त छिजारसी कट के पास रेहड़ी लगाकर चाट बेचता था। सुमित भी दोस्त के साथ रेहड़ी पर चला जाता था।

परिजनों के मुताबिक चार सितंबर की रात दोनों चाट बेचने के बाद रेहड़ी लेकर कमरे पर लौट रहे थे। उन्हें देर रात फोर्टिस अस्पताल से सुमित के घायल होने की सूचना मिली। गांव से परिजन पांच सितंबर की सुबह नोएडा पहुंचे। जहां से सुमित को रेफर कर दिया गया। घायलावस्था में सुमित को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी स्थित गुप्ता अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सेक्टर-62 क्षेत्र में हादसा हुआ था। हादसे में सुमित और उसका दोस्त घायल हुए थे। दोस्त अपने गांव चला गया। उनकी रेहड़ी भी नहीं मिल रही। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल चिह्नित होने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img