Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सांड का हमला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सांड का हमला
ग्रेटर नोएडा के बीटा वन सेक्टर में एक सांड ने शाम के समय टहल रहे व्यक्ति और उसके भांजे पर हमला कर दिया।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा वन सेक्टर में एक सांड ने शाम के समय टहल रहे व्यक्ति और उसके भांजे पर हमला कर दिया। घटना में प्रथम चंद्रा और उनका 5 वर्षीय भांजा घायल हो गए। प्रथम चंद्रा को गंभीर चोटें आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीटा वन सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि प्रथम चंद्रा सेक्टर के सी-289 में रहते हैं। वह अपनी बहन और भांजे के साथ सेक्टर में घूम रहे थे। इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोग भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से सांड को भगाया गया।

सेक्टर में आवारा पशुओं की समस्या से लोग परेशान हैं। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर में आवारा गोवंश और कुत्तों की समस्या गंभीर है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरडब्ल्यूए ने आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें