Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रांसपोर्टर का बैग चोरी करने वाले पकड़े

पुलिस ने सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसपोर्टर प्रवीण वर्मा को गाड़ी में बैठाकर उसका बैग चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसपोर्टर प्रवीण वर्मा को गाड़ी में बैठाकर उसका बैग चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।पुलिस ने सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसपोर्टर प्रवीण वर्मा को गाड़ी में बैठाकर उसका बैग चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित से चुराए गए अमेरिकी डॉलर बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के रहने वाले प्रवीण वर्मा ने सेक्टर 142 थाना पुलिस से शिकायत की थी। प्रवीण वर्मा के मुताबिक उनका टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। करीब एक सप्ताह पहले ट्रांसपोर्टर को कुछ लोगों ने चार धाम यात्रा के लिए गाड़ी बुक करने का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया था। बुक करने की बात करने के लिए सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन के समीप अपनी गाड़ी में बैठा लिया था।

इसी बीच पीड़ित को बातों में उलझाकर उनके बैग से पर्स चोरी कर लिया था। पीड़ित के पर्स में बीस हजार रुपये और अमेरिकी डॉलर रखे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कार्तिक भाटिया निवासी सेक्टर-121, गौतमबुद्धनगर, विजय प्रजापति निवासी ग्राम दुसवाबार, गोरखपुर वर्तमान पता श्रीराम अपार्टमेन्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, और विशाल प्रजापति निवासी ग्राम दुसवाबार, गोरखपुर वर्तमान पता ग्राम तिगरी चिपयाना खुर्द, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पीड़ित के चोरी किए गए 50 अमेरिकी डॉलर बरामद किए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें