उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेंगू- मलेरिया की रोकथाम को लेकर प्राधिकरण की समीक्षा बैठक, बड़े पैमाने पर अभियान शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को डेंगू व मलेरिया नियंत्रण को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विस्तृत चर्चा के बाद रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कई ठोस कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में तय किया गया कि नोएडा क्षेत्र में आवासीय सोसायटियों, सेक्टरों और कॉलोनियों में नियमित फॉगिंग कराई जाएगी। गड्ढों व खाली प्लॉटों में जमा पानी की सफाई की जाएगी और टायर, कूलर व अन्य बर्तनों में पानी न ठहरने देने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों में विशेष बैठकों के माध्यम से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी जाएगी। औद्योगिक व वाणिज्यिक क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार रखने, दवाओं व उपकरणों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम स्तर पर प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक गाँव में एक जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी, जो नियमित रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगा।

नोएडा प्राधिकरण ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और डिजिटल स्क्रीनिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img