उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में आवारा कुत्तों का टीकाकरण अभियान शुरू

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नोएडा में आवारा कुत्तों के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण और डीवार्मिंग (कीड़े की दवा) अभियान शुरू कर दिया गया है। यह पहल पीपल फॉर एनिमल्स, वसुंधरा एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट और हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स जैसी संस्थाओं के सहयोग से चलाई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार 15 और 16 सितम्बर को लगभग 80 आवारा कुत्तों का सफलतापूर्वक टीकाकरण और डीवार्मिंग किया गया। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न सेक्टरों और गांवों में इन कुत्तों के भोजन स्थलों की भी पहचान की गई।।अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 15 सितम्बर से लेकर आगामी 14 अक्टूबर तक पहले चरण में 41 गांव/सेक्टर और 13 नवम्बर तक दूसरे चरण में 50 से अधिक क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। प्रत्येक कुत्ते का रिकॉर्ड तैयार कर सुरक्षित डाटा भी रखा जा रहा है।।जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान न केवल पशुओं की सेहत की सुरक्षा के लिए है, बल्कि मानव समाज को रेबीज़ जैसी बीमारियों से बचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img