उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, 23 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की शुक्रवार को बोर्ड बैठक आयोजित होगी। प्रमुख सचिव आलोक कुमार बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे और करीब 23 प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे तैयार कर लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर की संपत्ति की कीमतें बढ़ाने के साथ ही एयरपोर्ट की तरह यमुना सिटी में सभी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण पर किसानों को 4300 रुपये प्रतिकर के हिसाब से मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही, हाल ही में प्रदेश शासन से मंजूर हुए मथुरा और अलीगढ़ के मास्टर प्लान को रखकर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। इसके अलावा प्राधिकरण ने धनौरी गांव में करीब पांच हेक्टेयर में 6.29 करोड़ की लागत से गोशाला बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। यहां ढाई हजार गोवंशों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा यमुना सिटी में देश का पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। जेपी एसोसिएट्स, सुरक्षा एजेंसी समेत अमिताभ कांत का लाभ देने के लिए बिल्डरों के प्रस्तावों को भी बोर्ड में लेकर जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कुल 23 प्रस्तावों का एजेंडा तैयार कर रखा जाएगा, जिन्हें मंजूरी के बाद नए वित्तीय वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img