उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बस चालक की लापरवाही से छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूटी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बस चालक की लापरवाही से छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूटी

अमर सैनी

Related Articles

उत्तर प्रदेश, नोएडा।बस चालक की लापरवाही से बीसीए में पढ़ने वाली छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूट गई। वह अब भी अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-22 निवासी निधि बिष्ठ ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि वह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी आने-जाने के लिए बस सर्विस ले रखी थी। वह 19 नवंबर 2024 की सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली थीं। आरोप है कि बस चालक लापरवाही से चला रहा था। छात्राओं ने उसको संभल कर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। सेक्टर-100 के पास बस उछल गई। बस में बैठी छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में निधि की रीढ़ की हड्डी के साथ सिर में चोट आई। अस्पताल में डॉक्टरों ने निधि को बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। निधि के माता-पिता ने विश्वविद्यालय में जाकर बस चालक की जानकारी लेने चाही तो उन्हें जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि जब इसकी शिकायत लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास पहुंचे तो उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रवक्ता आकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button