उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वन महोत्सव के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, एक पौधा मां के नाम से हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वन महोत्सव के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, एक पौधा मां के नाम से हुई शुरुआत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश में वर्षा ऋतु की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया है। वन महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक ने यह जानकारी ओखला बर्ड सेंचुरी में आयोजित एक समारोह के दौरान दी।

राज्य मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत एक पौधा अपनी मां के नाम लगाकर की और इसे भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा, “अबकी बार भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हमें एक नई ताकत मिली है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सभी जिलों में वृक्षारोपण के लिए बैठकें आयोजित की गई हैं, और पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

52 करोड़ पेड़ हुए तैयार

राज्य मंत्री ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग ने 2586 पौधशालाओं में कुल 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। इनमें से केवल सड़क किनारे ही 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से 36 लाख 50 हजार पौधों से अधिक का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करने के लिए कार्य जारी है।

7 जुलाई तक चलेगा महोत्सव

1 से 7 जुलाई तक चलने वाले इस वन महोत्सव में सभी विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय, महाविद्यालय, स्वयंसेवी संस्थाएं और आमजन सहभागिता कर रहे हैं। राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि, “उत्तराखंड के अलग होने के बाद हमारा बहुत सारा वन क्षेत्र वहां चला गया था, जिससे हमें क्षति हुई थी। लेकिन बीते आठ वर्षों में सभी नागरिकों ने मिलकर उस कमी को दूर करने का कार्य किया है और अब प्रदेश को एक बार फिर हरियाली से आच्छादित करने का लक्ष्य लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players