उत्तर प्रदेश, नोएडा: रोडरेज की घटना के बाद एक-दूसरे के वाहनों में तोड़फोड़

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। रोडरेज की घटना के बाद एक-दूसरे के वाहन में तोड़फोड़ हो गई। तीन लड़कियों को लेकर जा रहे टैक्सी चालक का शुक्रवार रात एक कार चालक से भूटानी मॉल के निकट विवाद हो गया। विवाद का वीडियो हरकत में आने के बाद थाना सेक्टर-24 दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्ष समझौता करके अपने-अपने घर चले गए।

शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवतियां कैब के पास खड़ी हैं। वह कुछ युवकों के अभद्र व्यवहार का विरोध कर रही हैं। चालक की खिड़की पर लगा कैब का शीशा भी टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन पर शीशा भी पड़ा हुआ है। आसपास से वाहन गुजर रहे हैं। वीडियो भूटानी मॉल के पास का बताया जा रहा है। कैब में बैठकर जा रही युवती सड़क पर खड़ी नजर आ रही है। वह कहती है कि भैया इस तरह से रीएक्ट मत करो, ये कोई तरीका नहीं है तुम्हारा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि कैब और दूसरी कार की टक्कर हो गई थी। दूसरी कार के चालक ने पीछा करके कैब चालक को भूटानी मॉल के पास रोक लिया। उसका कहना है कि टक्कर से उसकी कार में नुकसान हुआ है। यह बात बताने पर कार चालक की कैब चालक से कहासुनी हो गई। युवतियों ने आरोप लगाया कि आरोपी कार चालक ने टैक्सी का शीशा तोड़ दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ शिकायत देने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और अपने-अपने घर रवाना हो गए।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img