Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: कैंसर बना महामारी, जागरूकता जरुरी : संदीप बंसल

नई दिल्ली: -विश्व कैंसर दिवस पर नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
नई दिल्ली: -विश्व कैंसर दिवस पर नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली, 4 फरवरी : कैंसर अब एक महामारी बन चुका है, जिसकी संख्या भारत और पूरी दुनिया में बढ़ रही है। अकेले भारत में 15 लाख नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा पीड़ित महिलाएं हैं।यह बातें सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप बंसल ने विश्व कैंसर दिवस पर मंगलवार को कहीं।

उन्होंने कहा, महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर सबसे ज़्यादा हैं। लगभग 2 लाख महिलाओं में स्तन और 1.25 लाख महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का निदान किया गया है। स्वस्थ जीवन शैली, धूम्रपान, शराब, तंबाकू चबाने, गुटखा, सुरक्षित यौन व्यवहार से बचने और एक से ज्यादा पार्टनर से दूर रहने से दोनों कैंसर को रोका जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण उपलब्ध है, जो सबसे अच्छी एंटीबॉडी प्रतिक्रिया के लिए 9-14 साल के बीच दिया जाता है और कैंसर को रोकने में काफी मददगार होता है।

स्तन और गर्भाशय ग्रीवा की जांच स्तन के लिए मैमोग्राम द्वारा; गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए पैप, एचपीवी और वीआईए द्वारा उपलब्ध है। स्क्रीनिंग टेस्ट 25-65 वर्ष की आयु के बीच साल में 3 बार किया जाना चाहिए, भले ही कोई लक्षण न हों। इस अवसर पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ गीतिका खन्ना, सफदरजंग अस्पताल के अतिरिक्त एमएस डॉ आरपी अरोड़ा और स्त्री एंव प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ बिंदु बजाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें