उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस आयुक्त ने सेक्टर-126 थाने के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस आयुक्त ने सेक्टर-126 थाने के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-126 स्थित नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को काफी राहत मिलेगी।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने जानकारी दी कि पहले यह थाना यमुना नदी किनारे स्थित था, जिसकी वजह से नोएडा के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। थाना पहुंचने के लिए उन्हें पहले दिल्ली के सरीता विहार तक जाना पड़ता था और फिर यमुना पुल पार कर सेक्टर-126 थाना पहुंचना होता था। इस जटिल मार्ग के चलते नागरिकों को समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती थी। उन्होंने कहा कि अब नए स्थान पर बना थाना भवन न सिर्फ आम जनता की पहुंच में है, बल्कि इसकी अवस्थिति और डिजाइन भी आधुनिक और कार्यकुशलता को बढ़ाने वाली है। इसमें पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सकेगी। उद्घाटन समारोह में गौतमबुद्ध नगर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players