उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: लिफ्ट में मासूम को पीटने वाली महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: लिफ्ट में मासूम को पीटने वाली महिला गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसाइटी की लिफ्ट में आठ साल के मासूम को घसीटकर मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के विरोध में बुधवार की देर रात सोसाइटी के लोगों ने हंगामा किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के 12 एवेन्‍यू की लिफ्ट में बुधवार की शाम आठ साल का बच्‍चा अकेला जा रहा था। इसी बीच एक महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसने वाली थी। कुत्ते को देखकर बच्चा डर गया और महिला से कुत्ते को लिफ्ट में अंदर लाने के लिए मना करने लगा। महिला ने कुत्ते को पट्टा और मजल भी नहीं पहनाया था। मासूम के बार-बार मना करने के बावजूद महिला ने कुत्ते को लिफ्ट में अंदर घुसाया और बच्चे को बाहर घसीटकर लाई और उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना को लेकर काफी देर तक सोसाइटी में हंगामा हुआ। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को हिरासत में लेकर थाने लाई।

लोगों ने कार्रवाई के लिए हंगामा किया

सोसाइटी में आए दिन कुत्ते को लेकर हंगामा होता रहता है। बुधवार को भी लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर हंगामा हुआ था। महिला ने कुत्ते के लिए मासूम को बुरी तरह पीटा, जिससे लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर आकर हंगामा किया था। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे शांत हुए।

महिला का एक पुराना वीडियो सामने आया

सोसाइटी में रहने वाली जिस महिला पर बच्चे को पीटने का आरोप लगा है, उसका एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। सोसाइटी की पार्किंग में महिला ने एक युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट की थी। इस दौरान भी कुत्ते को लेकर बवाल हुआ था। जिस युवक को महिला गाली दे रही है, उसने महिला से कुत्ते को खाना खिलाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर महिला आक्रोशित हो गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

-शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players