MCD Meeting: दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने मेयर डेस्क पर चढ़कर किया विरोध

MCD Meeting: दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने मेयर डेस्क पर चढ़कर किया विरोध

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम की बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षद वेल में आ गए और जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा पार्षद मेयर के डेस्क पर चढ़ गए, एजेंडा की कॉपी फाड़ी और मेयर की माइक तोड़ने की कोशिश की।

नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने इस हंगामे को लेकर कहा कि जब मेयर सदन में पहुंचे तो आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उनके सम्मान में खड़े होने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में अपना बहुमत खो दिया है और अब भाजपा के पास बहुमत है। ऐसे में आम आदमी पार्टी बिना किसी चर्चा के एजेंडा पास कराने की कोशिश कर रही है, जो अवैध है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखेंगे।

नगर निगम की बैठक में बार-बार हो रहे हंगामे से सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि आम आदमी पार्टी निगम को सही तरीके से नहीं चला रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा जानबूझकर सदन की कार्यवाही को बाधित कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img