उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट पर शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में दो दर्जन दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस कार्रवाई में लगभग एक लाख वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया। प्राधिकरण ने मलवा हटाने के साथ ही पौधरोपण भी शुरू करा दिया है।
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर सेक्टर 2 और 3 से सटी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण कर आसपास के कुछ लोगों ने मार्केट बना लिया था। यह ग्रीन बेल्ट पतवाड़ी गांव के खसरा संख्या 663, 668, 670, 725, 729, 730, 739, 740 और 741 आदि की जमीन पर स्थित है। यहां पर अवैध रूप से ऑटोमोबाइल, अल्युमिनियम वर्क्स और मार्बल की दुकानें चल रहीं थीं। प्राधिकरण की तरफ से इन दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी की गई , लेकिन इन लोगों ने दुकानें नहीं हटाईं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में उद्यान विभाग और भूलेख विभाग की टीम ने भारी संख्या में नोएडा पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू की और करीब 4 घंटे तक लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल सीपी हृदेश कठेरिया, एसीपी वीर सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह और एसीपी वर्णिका सिंह, आसपास चौकी और कोतवाली पुलिस व कमांडो मौजूद रहे। आठ जेसीबी और इतने ही डंपर लगाकर तोड़फोड़ और मलवा हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अतिक्रमण हटाने गई टीम और नोएडा पुलिस की सराहना की है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी, किसी भी तरह की संपत्ति खरीदने या किराए पर लेने से पहले प्राधिकरण से जानकारी अवश्य कर लें, कि वह संपत्ति अनधिकृत तो नहीं है। ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर पौधरोपण शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण की कार्रवाई में ओएसडी भूलेख रामनयन सिंह, डीजीएम उद्यान संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया व प्रबंधक मिथिलेश कुमार आदि शामिल रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img