उत्तर प्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई दी

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी पूर्व सांसद अविनाश पांडेय का जन्मदिन मनाया। उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अविनाश पांडे के चित्र के सम्मुख केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में उपस्थित जनों ने केक काटने के बाद ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना कर अविनाश पांडे की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।

ये रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यूपी कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर भाजपा से लड़ रही है और संगठन भी ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर तक तेजी से सक्रिय हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया । जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, आशु कुरैशी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, नरेश शर्मा, तारिक गाजी, सचिन वशिष्ठ, सादिक सैफी, सुरेंद्र उपाध्याय, नावेद खान, सुरेश, सोनू ठाकुर, मुनाजिम खान, संजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, दिनेश पंडित आदि रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img