उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक्सप्रेस-वे पर कार ने बुजुर्ग दंपती का मारी टक्कर, पत्नी की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वही पति की हालत गंभीर है। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ओमप्रकाश (65 ) अपनी पत्नी निर्मला देवी (55) के साथ नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पैदल ग्राम शाहदरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कर ने उनको टक्कर मार दी। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा के आस पास रहीं होगी। टक्कर इतनी तेज थी। दोनों काफी दूर तक उछल कर गिरे। इससे दोनों के सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगी। ब्लड ज्यादा बह जाने से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिस कार ने टक्कर मारी उसका नंबर डीएल 1 आरटीसी 6918 है। इसे कौन चला रहा था पुलिस उसकी पहचान कर रही है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि दंपती शाहदरा गांव के ही है। सड़क हादसे के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img