Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Yudhvir Singh ने मचाई गेंद से तबाही, 1 ओवर में चटकाए 2 बड़े विकेट

Yudhvir Singh
Yudhvir Singh ने मचाई गेंद से तबाही, 1 ओवर में चटकाए 2 बड़े विकेट

Yudhvir Singh: IPL 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज युधवीर सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ही ओवर में डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल को आउट कर तहलका मचा दिया।

Yudhvir Singh ने एक ओवर में बदला मैच का रुख

IPL 2025 के 62वें मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज Yudhvir Singh चरक ने शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही दो खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

CSK vs RR: युधवीर सिंह ने गेंद के साथ मचाई तबाही, 1 ओवर में 2 खतरनाक बल्लेबाजों का किया शिकार

डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल का शिकार

चेन्नई की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए Yudhvir Singh ने पहली सफलता चौथी गेंद पर डेवोन कॉनवे के रूप में हासिल की। कॉनवे ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और रियान पराग के हाथों आसान कैच दे बैठे। कॉनवे ने 8 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए।

ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल पटेल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में क्वेना मफाका के हाथों कैच आउट हो गए। उर्विल ने 2 गेंदें खेलीं लेकिन खाता नहीं खोल सके।

युद्धवीर ने IPL में रचा इतिहास... सिर के बल गिरे मोहसिन बुरी तरह चोटिल! - Ipl 2024 lsg vs kkr match yudhvir singh becomes 2nd concussion substitute in ipl history mohsin khan

Yudhvir Singh: अगले ओवर में पड़े रन, लेकिन फिर की वापसी

हालांकि, Yudhvir Singh अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए और उन्होंने 24 रन लुटा दिए। इस ओवर में पहले रविचंद्रन अश्विन और फिर आयुष मात्रे ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। लेकिन युधवीर ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे ओवर में वापसी करते हुए रविंद्र जडेजा को चलता कर दिया।

जडेजा भी बने शिकार

सीएसके की पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने फ्लिक शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद सीधा ध्रुव जरेल के हाथों में चली गई। जडेजा ने 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया।

इस मैच में जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

फिलहाल स्कोर

खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे (14 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (41 रन) मौजूद हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें