उत्तर प्रदेश, नोएडा: कंपनी से छुट्टी के बाद कर्मचारी की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एनटीपीसी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बंसल वायर कंपनी के सामने अज्ञात वाहन ने एक कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के मुंडाली निवासी रामभूल (42) की मौत हो गई।

घटना मंगलवार सुबह की है । बंसल कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी राम भूल अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद जैसे ही कंपनी से बाहर निकाला और रोड पर पहुंचा तभी अचानक से एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें वह घायल हो गया। घायल रामभूल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनटीपीसी दादरी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img