उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो लाइन के लिए टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो लाइन के लिए टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे अंतिम चरण में

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन के लिए तेजी से काम कर रहा है। इस रूट की टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस रूट की जियो टैगिंग और ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एनएमआरसी अधिकारियों के अनुसार यह मेट्रो लाइन 2.6 किलोमीटर लंबी होगी और पूरी तरह एलिवेटेड होगी। इस रूट पर जुनपत, बोड़ाकी केवल दो स्टेशन होंगे। जिनमें बोड़ाकी स्टेशन एक प्रमुख हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह रूट एक्वा लाइन का एक्सटेंशन होगा। जो वर्तमान में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक संचालित है।

परियोजना पर करीब 416 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह 500 करोड़ से कम का प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नहीं ले जाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी दे देगी। मंजूरी मिलने के बाद एनएमआरसी डिज़ाइन कंसल्टेंट की नियुक्ति करेगा और निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। एनएमआरसी ने बताया कि इस मेट्रो रूट का ड्रोन से सर्वे करने की योजना बनाई गई है। विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमति ली जा रही हैं। सर्वे में पिलर की ऊंचाई, सड़क की चौड़ाई, नाले-नालियों की स्थिति, भवनों की मौजूदगी आदि का आकलन किया जा रहा है।

जीटी रोड तक विस्तार की मांग तेज

स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मेट्रो रूट को दादरी के पास जीटी रोड तक बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि इससे बुलंदशहर, सिकंदराबाद, अलीगढ़ और हाथरस जैसे शहरों के लाखों लोगों को नोएडा और दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही भविष्य में बार-बार विस्तार की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players