उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन बढ़ा सकेंगे कनेक्शन लोड

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिजली उपभोक्ता अब ऑनलाइन ही कनेक्शन का लोड बढ़वा सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपभोक्ता सरल तरह से ऑनलाइन ही लोड बढ़वा सकेंगे। इससे जिले के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) निधि कुमार नारंग ने आदेश जारी किया है कि उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन में लोड बढ़वाने के लिए आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर क्रियान्वित किया गया है। अब उपभोक्ता ऑन लाइन ही कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्युत निगम भी ऑनलाइन ही उपभोक्ताओं के कनेक्शन लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा करेगा। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ता है। इसमें औसतन दो प्रतिशत यानी छह हजार उपभोक्ता हर महीने कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में आवेदन पर मौके मुआवना करके लोड बढ़ाने की रिपोर्ट लगाई जाती है। जेई की रिपोर्ट के बाद एसडीओ रिपोर्ट पर संस्तुति करता है। इसके बाद उपभोक्ता का कनेक्शन लोड़ बढ़ाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता है। इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए उपभोक्ता को कई बार विद्युत निगम के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब उपभोक्ता को इस तरह के झंझट से छूटकारा मिलेगा। उपभोक्ता को केवल ऑनलाइन ही कनेक्शन लोड बढ़ावने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद सप्ताह भर में उपभोक्ता का कनेक्शन लोड बढ़ जाएगी। इस ऑनलाइन प्रक्रिया को विद्युत निगम के उच्चाधिकारी निगरानी भी रख सकेंगे।

यूपीपीसीएल की वेबसाइटी पर जामकर करना होगा आवेदन

बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाते ही होम पेज खुल कर आ जाएगा। होम पेज पर ही लोड बढ़ाने का लिंक आ जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को जिला का चयन करना होगा और कनेक्शन का एकाउंट नंबर लिखना होगा। इसके बाद एक ओर पेज खुल कर आ जाएगा। इसमें उपभोक्ता को बढ़ा हुआ अंकित करना और कुछ औपचारिकताएं पूरी करके सबमेट करना होगा। इसके बाद विद्युत निगम के अभियंता कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

कनेक्शन लोड बढ़ाने की ऑनलाइन ही देनी होगी फीस

उपभोक्ता को कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ही फीस देनी होगी। उपभोक्ता को पहले प्रोसीसिंग फीस देनी होगी। इसके बाद कनेक्शन लोड के अनुसार ऑनलाइन ही फीस जमा करनी होगी।

विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक के बाद एक ऑनलाइन सुविधांए लागू की जा रही है। अब उपभोक्ता कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कनेक्शन लोड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभवता सप्ताह भर में उपभोक्ता का कनेक्शन लोड बढ़ा दिया जाएगा।

-हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img