राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में विवाद के बाद पत्नी ने मायके वालों से पति को पिटवाया, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गांव बहादुरगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पत्नी द्वारा मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति की पिटाई कराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी आबाद ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने अपने मायके से करीब आधा दर्जन लोगों को बुला लिया। घर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से आबाद को पीटा। फावड़े से भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके परिजनों की भी पिटाई की। हंगामा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ शुरू की। पीड़ित आबाद ने बताया कि पत्नी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती है। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button