Greater Noida, Road Resurfacing: ग्रेटर नोएडा के कासना से ईकोटेक-6 रोटरी सड़क का रिसर्फेसिंग कार्य शुरू

Greater Noida, Road Resurfacing: ग्रेटर नोएडा के कासना से ईकोटेक-6 रोटरी सड़क का रिसर्फेसिंग कार्य शुरू

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर कासना बाजार से ईकोटेक-6 रोटरी तक सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। यह ग्रेटर नोएडा में दूसरी बार मिलिंग पद्धति से रोड की रिसर्फेसिंग कराई जा रही है। इस पद्धति में सड़क की पुरानी परत को हटाकर उसे रीसाइकिल किया जाता है और पुनः इस्तेमाल किया जाता है, जिससे समय और लागत की बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। इससे पहले गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की सड़क इसी पद्धति से बनाई गई थी।

सड़क छह लेन की है और इसकी लंबाई दोनों तरफ लगभग डेढ़-डेढ़ किलोमीटर है। सड़क की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्कल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक अभिषेक पाल ने मौके पर जायजा लिया। रीसर्फेसिंग का कार्य लगभग एक माह में पूरा हो जाएगा और इसे बनाने में करीब 2.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही थी। सड़क की रिसर्फेसिंग के बाद आवागमन सुगम हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने वर्क सर्कल-7 को निर्देश दिया है कि सड़क का कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img