भारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाजपा नेता हत्याकांड में गवाह को सुंदर भाटी गैंग से खतरा, पीएम और सीएम को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सुंदर भाटी गैंग से केस के गवाह और पैरोकार को जान का खतरा, पीएम-सीएम और गृह मंत्री तक पहुंचा मामला

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में 16 नवम्बर 2017 को तिगरी गोल चक्कर के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता शिवकुमार सहित तीन लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को सुंदर भाटी गैंग ने अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में शिवकुमार के छोटे भाई शिवराम यादव गवाह और पैरोकार हैं। शिवराम की पत्नी वंदना का आरोप है कि हत्याकांड के गवाह और पैरोकार को सुंदर भाटी गैंग द्वारा डराया और धमकाया जा रहा है। वंदना ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जान बचाने की गुहार लगाई है।
नोएडा के बहलोलपुर निवासी वंदना ने पत्र में लिखा है कि उसके जेठ भाजपा नेता शिवकुमार सहित तीन लोगों की तिगरी गोल चक्कर के पास दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात सुंदर भाटी, अनिल भाटी, अरूण और नरेश तेवतिया के शूटरों ने 16 नवम्बर 2017 को अंजाम दिया था। इस घटना की एफआईआर थाना बिसरख में दर्ज है। वंदना के पति शिवराम केस में गवाह और पेरोकार हैं। पूर्व में इस गैंग के द्वारा गवाहों और पैरोकारों को डराया धमकाया गया था। ताकि गवाही न दे सके। जिसे लेकर 2018 में थाना बिसरख में केस दर्ज कराया गया। इसके बाद इस गैंग के धमकाने पर 2019 में थाना फेज-3 में केस दर्ज कराया गया है। इन सभी मुकदमो में सूरजपुर स्थित कोर्ट में गवाही चल रही है। वंदना ने पत्र में आगे लिखा है कि इस केस के आरोपी सुंदर भाटी, अनिल भाटी, अरूण, नरेश तेवतिया, अमर, अनिरूद्ध उर्फ अन्नी समेत सभी शूटर बेल पर बाहर घूम रहे हैं। जैसा कि पूर्व में मीडिया एऔर चैनलों द्वारा सुंदर भाटी गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक साथ सक्रिय दिखाया गया है। जिसके बाद से वंदना के पति शिवराम सहित पूरे परिवार को हत्या का डर सता रहा है। परिवार के डर है कि सुंदर भाटी गैंग उनकी हत्या करवा सकता है। कुछ दिन पूर्व कुछ अज्ञात लोग भी उनके घर घुस आए थे। वंदना का कहना है कि उनके परिवार के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
वंदना ने पत्र में लिखा है कि सुंदर भाटी, अनिल भाटी, अरूण, नरेश तेवतिया, अमर, अनिरूद्ध उर्फ अन्नी आदि गैंग सक्रिय है। पीड़िता ने आरोपियों से हत्या का डर बताते हुए पति शिवराम सहित पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है। वंदना ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जान बचाने और सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players