उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मां-बेटे को हाथ जोड़कर गांव में घुमाने का मामला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां और उसके बेटे को कथित तौर पर हाथ जोड़कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। गांव के एक अनुसूचित जाति के युवक पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इस टिप्पणी के जवाब में दूसरे समाज के कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। इसी विवाद के चलते अनुसूचित जाति समाज के कुछ लोगों ने मां और बेटे को पंचायत में बुलाया और फिर कथित रूप से उन्हें हाथ जोड़कर गांव में जुलूस के रूप में घुमाया।

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव निवासी अनिल, अमित, सागर और विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 127(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players