Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Murder: दिल्ली के जहांगीरपुरी में नौवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनकी आशिक फरार

Delhi Murder: दिल्ली के जहांगीरपुरी में नौवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनकी आशिक फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात करीब 8:45 बजे एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी, को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। वारदात में सनकी आशिक ने लड़की पर चार राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सुम्बुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुम्बुल अपने दोस्त के साथ के.के. महाजन क्लिनिक के पास गोलगप्पे खाने आई थी। तभी वहां अचानक आर्यन नामक युवक पहुंचा और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुम्बुल के गले में, दूसरी सीने में और तीसरी गोली सिर में मारी गई। लड़की जान बचाने के लिए भागकर पास ही के क्लिनिक में गई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचा और उसे गोली मार दी। यह पूरी वारदात क्षेत्र में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिनकी मदद से पुलिस जांच में जुटी है।

मौके पर मौजूद चश्मदीद डॉक्टर ने बताया कि घायल लड़की उनके क्लिनिक में घुस आई थी, लेकिन गोली मारने वाला युवक उसके पीछे-पीछे अंदर आया और सिर पर गोली मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों का आरोप है कि आर्यन नाम का यह युवक पिछले छह महीनों से सुम्बुल को लगातार परेशान कर रहा था। वह बात करने के लिए दबाव बनाता था और पीछा करता था। परिजनों के मुताबिक आर्यन पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है और उसका व्यवहार हिंसक रहा है।

दिल्ली पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वारदात के दौरान आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी मौजूद था।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें