राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गंगा एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी दिव्यांश, विनीत उर्फ विन्नी और नितिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त विनीत उर्फ बिन्नो ने बताया कि वह मेरठ निवासी रिहान बिल्लोरी से कम दामों में अवैध पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें 35 से 40 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

पुलिस के अनुसार विनीत उर्फ बिन्नो शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद हापुड़ और मेरठ में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button