Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, 120 वाहनों के चालान काटे गए

Hapur News : हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिले भर के पेट्रोल पंप पर टीम ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की। इस दौरान 120 वाहनों के चालान किए गए। यूपी सरकार ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को ईंधन न दें।

एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि चेकिंग के दौरान अधिकतर वाहन चालक हेलमेट पहनकर आए, लेकिन जो लोग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए है। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं और हेलमेट इन दुर्घटनाओं से बचा सकता है।

पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम पेट्रोल पंपों पर तैनात रही और पंप संचालकों ने नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। आम जनता ने भी इस अभियान का समर्थन किया और लोगों का मानना है कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अभियान में एआरटीओ रमेश चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अजयवीर सिंह और यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय शामिल रहे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें