Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में कैंटीन में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने कैंटीन संचालक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान कैंटीन में काम करने वाले तीन अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के ग्राम बरहाना, थाना नरसैना निवासी संदीप त्यागी ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय त्यागी ग्राम उपैड़ा में अम्बा कंपनी के पास खाने की कैंटीन चलाता है।पीड़ित के अनुसार, 12 मार्च की शाम अक्षय त्यागी अपनी कैंटीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान ग्राम उपैड़ा निवासी सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम और एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन पर आए और शराब पीने लगे। जब अक्षय ने उन्हें कैंटीन में शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और झगड़ा करने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने पास में पड़े लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से अक्षय त्यागी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए कैंटीन कर्मचारी रोबिन, शिवा और मनोज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।मारपीट में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अक्षय को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार, झगड़े के दौरान अक्षय के पास रखे रुपये भी गिर गए, जिनकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिले।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें