Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर तहसील चौराहे पर लगाया जाम

Hapur News : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित कुराना टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमान और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया और धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले जाम के कारण चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार सुबह अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और लगभग 11 बजे बड़ी संख्या में तहसील चौराहे पर एकत्र हो गए। यहां उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र और सचिव रवि कुमार के अनुसार 28 मार्च को हरसिंगपुर निवासी अधिवक्ता शंकर लाल सैनी आगरा से लौटते समय कुराना टोल प्लाजा पर रुके थे। उनकी कार में फास्टैग लगा होने के बावजूद अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी देर तक रोका गया। आरोप है कि विरोध करने पर टोलकर्मी भड़क गए और अधिवक्ता तथा उनके चालक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, अधिवक्ता के गले में कपड़ा डालकर उन्हें जबरन रिकॉर्ड रूम में ले जाया गया, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और चालक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और जेब से करीब 1300 रुपये भी लूट लिए।

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। सीओ सिटी वरुण मिश्रा के आश्वासन के बाद अधिवक्ता वापस लौट गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें