उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जीएसटी विभाग की SIB टीम ने मारी छापेमारी, 95 लाख की फर्जी आईटीसी का खुलासा

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने मंगलवार को असौड़ा के...

Hapur News : जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने मंगलवार को असौड़ा के किठौर रोड स्थित एक ई-वेस्ट कारोबारी फर्म “फाइन ट्रेडिंग कंपनी” पर छापा मारा। छापे में 95 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) हड़पने का खुलासा हुआ। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए वसूले और एक लाख रुपए मूल्य का स्क्रैप सीज किया है।

जांच में हुआ खुलासा

जांच में पता चला कि फर्म ने फर्जी बिलिंग और इनवॉयस के आधार पर आईटीसी क्लेम किया, जबकि जिन कंपनियों से खरीद दिखाई गई थी, वह खुद फर्जी थीं या उनके पास आईटीसी का कोई आधार नहीं था। टैक्स देनदारी को फर्जी आईटीसी से समायोजित किया गया, जबकि कोई नकद टैक्स जमा नहीं किया गया।

फर्म के खिलाफ कार्रवाई

SIB टीम ने मौके पर ही 40 लाख रुपए जमा कराए। साथ ही 1 लाख रुपए का स्क्रैप जब्त किया गया। अब फर्म के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू की गई है। संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह एक संगठित टैक्स चोरी का मामला है। संबंधित अन्य फर्मों की भी जांच की जा रही है। टैक्स चोरी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फर्म का विवरण

फर्म “फाइन ट्रेडिंग कंपनी” 30 नवंबर 2024 को सीजीएसटी में पंजीकृत हुई थी। यह फर्म टीवी, फ्रिज जैसे ई-वेस्ट की खरीद-बिक्री का कारोबार करती है। वर्ष 2024-25 में फर्म ने 5.29 करोड़ रुपए का कारोबार दिखाया गया, लेकिन कोई नकद लेन-देन नहीं हुआ।

आगे की कार्रवाई

अब SIB टीम फर्म के खिलाफ विस्तृत जांच कर रही है। जांच में यदि अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं तो फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players