नई दिल्ली: सेना को मिलेंगे अत्याधुनिक हथियार, आतंकवाद निरोधक क्षमता में होगा इजाफा

नई दिल्ली, 24 जून : आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। इसके लिए हल्के वजन वाले रडार, एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम, बुलेट प्रूफ जैकेट और बैलिस्टिक हेलमेट सहित राइफलों के लिए नाइट विजन उपकरण फास्ट ट्रैक प्रक्रिया से खरीदे जाएंगे।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने आपातकालीन खरीद व्यवस्था के तहत 13 अनुबंधों को अंतिम रूप दिया है। जिसके तहत भारतीय सेना के लिए स्वीकृत 2,000 करोड़ रुपए में से 1,981.90 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस खरीद का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में तैनात सैनिकों के लिए स्थितिजन्य जागरूकता, मारक क्षमता, गतिशीलता और सुरक्षा को बढ़ाना है। यह खरीद भारतीय सेना को आधुनिक और पूरी तरह से स्वदेश निर्मित प्रणालियों से लैस करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img