राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भगवान आदियोगी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जल शक्ति मंत्री ने 138.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली जब प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वलीपुरा नहर किनारे बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री ने भगवान आदियोगी की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लगभग 138.15 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के हर गांव और हर किसान के हित में निरंतर कार्य कर रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ अंकुर लाठर, सचिव जौत्सिना यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया सहित चंद्र मोहन, अभिनव वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players